Random Video

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या नहीं करें | Boldsky

2021-08-12 3 Dailymotion

शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व हस्‍त नक्षत्र व साध्‍य योग में मनाया जाएगा। सावन महीने की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। क तरफ जहां सावन भोले शंकर का महीना है, वहीं नागदेवता को भगवान भोलेनाथ और विष्णु का सर्वाधिक प्रिय बताया गया है। पंचमी तिथि दोपहर 1.42 बजे तक रहेगी, इसलिए इससे पहले ही नाग पंचमी की पूजा कर लेनी सही रहेगी। इस दिन हस्त नक्षत्र शाम 7.58 बजे तक और साध्य योग शाम 6.48 बजे तक रहेगा। ये दोनों योग बहुत ही फलदायी हैं। Nag Panchami 2021 Date: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 13 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। सनातन धर्म में सांपों का विशेष स्थान है। कहते हैं कि जो भी व्यक्ति नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कुंडली में राहु-केतु की स्थिति भी मजबूत होती है।

#NagPanchami2021